पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मियों को दिए निर्देश, 25 से शुरू होगा टीकाकरण

कर्मियों को दिए निर्देश, 25 से शुरू होगा टीकाकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला में बैठक के दौरान उपस्थित कर्मचारी।

भास्कर न्यूज| जींद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला में मंगलवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेश भोला ने मिसल रुबेला अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक ली।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 33 गांवों के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों व नोडल अध्यापकों को अभियान के बारे में बताया। अभियान की शुरुआत हरियाणा में 25 अप्रैल से होगी और यह एक माह तक चलेगा। अभियान के दौरान 15 साल तक के बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। यह प्रोग्राम 25 अप्रैल 2018 से तीन भागों में चलाया जाएगा। 200 बच्चों पर एक टीम गठित की गई है जो पहले सरकारी व प्राइवेट स्कूलों फिर हाई रिस्क एरिया व सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में जाकर टीका लगाएगी।

खबरें और भी हैं...