पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन नीति लागू करने को सौंपा ज्ञापन

पुरानी पेंशन नीति लागू करने को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर विधायक डॉ. हरिंचद मिड्‌ढा को ज्ञापन देते प्राइमरी टीचर। फोटो | भास्कर

भास्कर न्यूज | जींद

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान युद्धवीर सहारण की अध्यक्षता में विधायक डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा से मिला और मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र रूहिल ने सरकार की नई पेंशन नीति की निंदा की। उन्होंने सरकार से तुरंत प्रभाव से पुरानी पेंशन नीति लागू करने का आह्वान किया। जिला महासचिव सतीश सरोहा ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक एसोसिएशन का आंदोलन जारी रहेगा। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में सभी विधायकों व सांसदों को नई पेंशन नीति समाप्त कर पुरानी पेंशन नीति लागू करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान विधायक के डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी यह मांग जायज है, इसलिए सरकार को जल्द से जल्द उनकी मांग लागू करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला उपप्रधान सतीश खटकड़, जिला वरिष्ठ उपप्रधान विक्रम मलिक, संरक्षक राजेश वशिष्ठ, लाभ सिंह बिसला, अलेवा ब्लाक के प्रधान जग मंदिर बैरागी, जुलाना ब्लाक के प्रधान धर्मवीर शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...