पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर्स ने उठाई पंजाब के समान पेंशन में बढ़ोतरी करने की मांग

पेंशनर्स ने उठाई पंजाब के समान पेंशन में बढ़ोतरी करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित हाल में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जेपी गर्ग ने की। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया। प्रधान ने कहा कि सरकार पेंशनर्स की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इससे पेंशनर्स में सरकार के खिलाफ रोष है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि मेडिकल भत्ता 500 रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए करना, पंजाब के समान 65, 70 व 75 वर्ष आयु होने पर 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी करना, कैशलेस सभी बीमारियों पर लागू करना और सरकार ने पेंशनर्स के लिए 10 जनवरी को नई पेंशन नीति लागू की थी। उनकी विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए, प्रदेश में जहां तक रोडवेज बस जाती है बसों में किराया आधा किया जाए। इस मौके पर केके ढुल, रामफल शर्मा, बीबी गोयल, एसपी गुप्ता, आरएन तालय, जगदीशचंद्र, मेघनाथ गुप्ता, गोपाल कौशिक, हवासिंह, आरपी, मामचंद, एमजी कक्कड़, सूबेसिंह, वेदसिंह सोनी, उमेद सिंह, कुंदनलाल, वेदप्रकाश मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...