फीड बैक फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
जींद | फीड बैक फाउंडेशन ने रविवार को वार्ड 14 में सफाई अभियान चलाया। इसमें कॉलोनी के लोगों के साथ स्कूली बच्चों ने भी कई घंटे सफाई अभियान चलाकर पसीना बहाया। पार्षद नरेश सैनी ने कहा कि वेस्ट से वेल्थ का नारा पूरा किया जा सकता है।
प्रशासन की ओर से शहर के दो वार्डों में इकट्ठा होने वाले कूड़े को सेनिटेशन पार्क में ले जाकर अलग-अलग किया जाता है। गीले कचरे से खाद बनाई जा रही है, जबकि प्लास्टिक व अन्य कचरे को अलग-अलग कर उसे रिसाइकिलिंग के लिए बेचा जाता है। इससे खाद व प्लास्टिक जैसे कचरे से आमदनी भी होने लगी है। इस मौके पर विशेष रूप से विनोद, मनोज नागपाल, महेन्द्र, दिलबाग, संजय ने स्कूली बच्चों के साथ कूड़ा उठाया। बच्चों में शुभम, विश्वजीत, सौरभ, गौरव,ममता, पूजा, एसडीएम कार्यालय के सुरेश सैनी ने सफाई अभियान में सहयोग दिया।