पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महात्मा गांधी पार्क की सफाई कर घास व पौधों की छंटाई की

महात्मा गांधी पार्क की सफाई कर घास व पौधों की छंटाई की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सामाजिक संस्था सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने शहर के सफीदों रोड पर स्थित महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। यह पार्क सेव संस्था द्वारा गोद लिया हुआ है। प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में किए गए इस श्रमदान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घास व पौधों की कटाई, छंटाई, गुड़ाई आदि का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अब यह सुबह शाम सैर के लिए उपयुक्त हो चुका है। श्रमदान के बाद सेव सदस्यों ने पार्क के आसपास के दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से अपने प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन रखने के लिए अपील की। दुकानदारों से आह्वान किया कि जब तक हम डस्टबिन का प्रयोग नियमित रूप से नहीं करने लगेंगे, तब तक सफाई संभव नहीं है। इस मौके पर महासचिव सुजान सिंह पूनिया, नप पूर्व उपाध्यक्ष हरफुल सैनी, शुगर फेडरेशन हरियाणा के प्रधान ओमप्रकाश सरसाना, कृष्ण भारद्वाज, अशोक जेई, अजमेर चौहान, सुरेंद्र गुलाटी, अशोक बबली, पवन अहलावत, सत्यवान गौड़, डॉ. राजेंद्र रेढू, हरबीर, सुभाष नंबरदार, आजाद खर्ब, बंसीलाल, बबली रानी, बंटी सिंह, भीम सैनी, पीनी मिस्त्री मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...