अध्यापक सतीश व सुरेंद्र मोंगरिया को मिला राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान
जींद | राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरकगादियां के अध्यापक सतीश कुमार को रोहतक में राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान से नवाजा गया है। यह समारोह 14 अप्रैल को रोहतक के टिटोली में आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, आर्य समाज सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश और विशिष्ट अतिथि शिक्षा विभाग के जॉइंट डायरेक्टर दिलबाग सिंह ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश से 50 उत्कृष्ट शिक्षक व 50 दूसरे राज्यों से पहुंचे। इसमें सतीश कुमार जेबीटी अध्यापक राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरकगादियां जींद को पौधरोपण व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान से नवाजा गया। दूसरी ओर मास्टर सुरेंद्र मोंगरिया को सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों के लिए शिक्षक गौरव सम्मान मिलने मिला।
इस दौरान डॉ. बीआर आम्बेडकर कल्याण समिति के प्रधान डॉ. संजीव मेहरा, मनोज खांडा, नवीन सरोहा, नंदकिशोर, सुनील मोंगरिया, नरेश माथुर, सुरेंद्र सरोहा, जोगेंद्र धानिया मौजूद रहे।