24 अप्रैल तक समान वेतन नहीं मिला तो रुबेला अभियान का होगा बहिष्कार
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की मीटिंग मंगलवार को सीएचसी कालवा में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान निर्मल सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। जिला प्रधान संदीप कुंडू ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से टीकाकरण तो करवाती है, लेकिन उन्हें टेक्निकल नहीं मानती। इसके अलावा अन्य मांगों को भी जायज मानती है, लेकिन इन्हें लागू न करके वादाखिलाफी कर रही है। यदि सरकार ने 24 अप्रैल तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर जींद के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी खसरा रुबेला अभियान का बहिष्कार करेंगे।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एमपीएचडब्ल्यू का ग्रेड पे 4200 करना, इन्हें टेक्निकल घोषित करना, आरसी एच की महिला कर्मियों को रेगुलर कर अन्य सुविधाएं देना, लंबित भर्तियों को पूरा करना शामिल हैं। इस अवसर पर हरेंद्र, राकेश, राजबाला, संतोष, सुमेश, राजसिंह, सोमवती, नीलम, उषा, सुनीता, जसबीर, सतपाल, बीरमती, मीना, सुशील, बलिंद्र, फूलीदेवी, अनिल, कृष्ण मौजूद रहे।