पाठ्यक्रम को मीडिया इंडस्ट्री के अनुरूप बनाएं : पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ
सीआरएस यूनिवर्सिटी में माॅस कम्यूनिकेशन विभाग की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट बोर्ड ऑफ स्टडीज एवं रिसर्च कमेटी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में एक्सपर्ट के तौर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन नई दिल्ली से प्रो. शिवाजी सरकार एवं बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के पूर्व दिल्ली ब्यूरो पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ शामिल हुए।
इस दौरान माॅस कम्युनिकेशन के पाठयक्रम को लेकर पीजीबीओएस एंड आर में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कमेटी ने पूरे पाठ्यक्रम की गहन जांच की व पाठ्यक्रम को मीडिया इंडस्ट्री अनुरूप बनाने के लिए अनेक सुधार शामिल किए। नए सत्र से चतुर्थ सेमेस्टर में इंटर्नशिप को शामिल किया। इसमें यह निर्णय लिया गया कि इस दौरान विद्यार्थी को जॉब या प्लेसमेंट मिलती है तो यूनिवर्सिटी की ओर से जॉब की अनुमति दी जाएगी एवं साथ-साथ डिग्री पूर्ण भी कर सकेंगे। वीसी प्रो. आरबी सोलंकी ने कहा कि माॅस कम्युनिकेशन एक बेहतर विषय है, इसके पाठ्यक्रम को जितना बेहतर बनाया जायेगा, विद्यार्थी उतना ही क्रिएटिव होगा व इंडस्ट्री में जॉब के लिये उनकी डिमांड बढ़ेगी।