पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी के सैंपल फेल, सीएमओ ने लिखा पत्र

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी के सैंपल फेल, सीएमओ ने लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 12 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल सप्लाई के लिए गए सभी सैंपल फेल आए हैं। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने डीसी जींद व जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को पत्र भेजकर अवगत कराया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगातार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कई दिनों से पेयजल सप्लाई में आ रहे बदबूदार पानी के सैंपल लिए थे। इस समस्या को लेकर कॉलोनी वासियों ने विभाग अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग व डीसी जींद को भी शिकायत की थी, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे कॉलोनीवासियों को दूर-दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। मंगलवार को दोबारा फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पहुंची और पेयजल सप्लाई के सैंपल लिए। उसके बाद स्वास्थ्य निरीक्षक रामकुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई के पानी में क्लोरीन की मात्रा की जांच की और पानी के नमूने जांच के लिए भिजवाए। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में अब भी सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण पेयजल सप्लाई में गंदा पानी मिलने की समस्या अब भी है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि गंदा पानी सप्लाई का पानी पीने से उल्टी-दस्त की बीमारी हो जाती है। इसलिए पानी को उबालकर ठंडा करें और उसके बाद ही पानी पीएं या क्लोरीन युक्त पानी का ही प्रयोग करें।

दूषित पानी की सप्लाई

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की पेयजल सप्लाई में पिछले कई दिनों से आ रहा है सीवरेज युक्त पानी, जनस्वास्थ्य विभाग नहीं कर समाधान

दैनिक भास्कर ने भी उठाया था मुद्दा

पिछले दिनों शहर की कई कॉलोनियों की पेयजल सप्लाई में सीवरेज युक्त पानी आने की शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के पास आ रही थी। जिसको लेकर दैनिक भास्कर ने खराब पानी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दैनिक भास्कर के मुद्दे पर मोहर लगाते हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की पेयजल सप्लाई के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए थे। लैब में जांच के बाद सभी सैंपल फेल आएं है।

जींद. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी का लीकेज देखते कर्मचारी। इधर, पानी का सैंपल लेते हुए।

डीसी और जनस्वास्थ्य विभाग को दी जानकारी

शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई में सीवरेज युक्त पानी आने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए थे, लेकिन जांच में सभी सैंपल फेल आए हैं। इससे अवगत कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीसी, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को पत्र लिखा है।\\\' -डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, जींद।

खबरें और भी हैं...