पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनहांसमेंट के विरोध में लोगों ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

इनहांसमेंट के विरोध में लोगों ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. इनहांसमेंट के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते चार सेक्टरों के बाशिंदे।

भास्कर न्यूज | जींद

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से डाली गई करोड़ों रुपए की इनहांसमेंट के विरोध में चार सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने काले झंडे लेकर शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जाट धर्मशाला से प्रदर्शन शुरू कर लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने सीटीएम सत्यवान मान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को सेक्टर-6, 7, 8 व 9 के सैकड़ों लोग जाट धर्मशाला में एकत्र हुए। जहां उन्होंने हुडा के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक विरोध जताया। इस दौरान प्रधान रामनिवास ढिगाना ने कहा कि जब हुडा ने प्लाॅटों को बेचने के लिए 2008-9 में ड्राॅ निकाला था। तब उसने जमीन की कीमत और उसको डेवलपमेंट करने के लिए जो खर्चा हुआ तथा अन्य खर्चों को मिलाकर हुडा ने ड्राॅ के लिए राशि निर्धारित की थी। इसके बाद वर्ष 2011 में कोर्ट के आदेश के बाद हुडा ने कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश और उस पर ब्याज लगाकर इनहांसमेंट के लिए नोटिस दिए, जो कि 158 रुपए मीटर सेक्टर-6 के लिए, 153.85 रुपए मीटर सेक्टर-7 के लिए, 171 रुपए मीटर सेक्टर-8 के लिए, 178.65 रुपए मीटर सेक्टर-9 के लिए थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने 2015 में आदेश दिया कि किसानों को 200 गज के हिसाब से मुआवजा दिया जाए, लेकिन हुडा ने जून 2017 में इनहांसमेंट के नोटिस जारी कर दिए। हुडा ने हाईकोर्ट के आदेश के हिसाब से पांच गुना ज्यादा है।

उन्होंने बताया कि सभी सेक्टरों में स्कूल, नर्सरी, पुलिस स्टेशन, पावर हाउस, मंदिर से संबंधित है जो कुल लैंड का दस प्रतिशत से ज्यादा है। उसका भारत भी आम अलॉटी पर डाला गया है जो बिलकुल गलत है। इसके अतिरिक्त हुडा ने पहले इनहांसमेंट का बकाया दिखाकर उस पर ब्याज लगाकर अलॉटी को नोटिस दिया है जो इनहांसमेंट 12 प्रतिशत से भी ज्यादा है। जिस इनहांसमेंट को भर दिया है उसको दोबारा कैसे भरा जा सकता है। उन्होंने मांगी की कि सेक्टरों में जो भी कॉमर्शियल जगह बची हुई है। उनकी बोली लगाई जाए तथा उस पैसे से इनहांसमेंट की राशि का भुगतान किया जाए। इसके साथ-साथ सरकार ने कॉमर्शियल लैंड की इनहांसमेंट को खुद भरा है। उसी प्रकार हुडा को भी रेजिडेंशियल प्लाॅटों की भी इनहांसमेंट खुद भरनी चाहिए, ताकि सेक्टरवासियों में आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय समिति गठित कर प्रदेश में जहां भी इनहांसमेंट के नोटिस जारी हुए हैं या होने वाले हैं। उन विसंगतियों को दूर किया जाए। इस मौके पर सुशील रोहिला, गगन नाथ अग्रवाल, धर्मबीर सिंह, कप्तान राठी, सतबीर, राजकुमार मलिक, मनोज श्योराण, रमेश भनवाला, नरेंद्र खर्ब, ईश्वर कुंडू मौजूद रहे।

सेक्टर-6, 7, 8 व 9 के सैकड़ों लोगों ने जाट धर्मशाला से सचिवालय तक रोष जताया

खबरें और भी हैं...