4 किमी का होगा फोरलेन बाईपास 22 एकड़ जमीन होगी एक्वायर
उचाना. पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बाईपास निर्माण को लेकर विधायक प्रेमलता को जानकारी देते हुए अधिकारी।
उचाना | नेशनल हाइवे से जींद बाईपास से होते हुए उचाना कलां के लितानी रोड तक बनने वाले फोरलेन बाईपास निर्माण को लेकर एक्वायर की जाने वाली जमीन के भाव तय करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कमेटी के चेयरमैन डीसी अमित खत्री, विधायक प्रेमलता, एसडीएम शिल्पी पातड़, बीएंडआर के एसई सुभाष, एसडीओ सुभाष ढांडा आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि फोर लेन रोड को लेकर विभाग 22 एकड़ जमीन एक्वायर करेगा। करीब चार किलोमीटर बनने वाला यह बाईपास हाईवे से 600 मीटर की दूरी के बाद जींद की तरफ मोड़ा जाएगा। यहां से सीधे अंडर पास से होते हुए भौंगरा, खापड़ चौक के पास से न्यू बरसोला माइनर होते हुए लितानी रोड पर मिलेगा।