पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारिंदे की हत्या मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

कारिंदे की हत्या मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | पुरानी अनाज मंडी के पास शराब ठेके पर कार्यरत कारिंदे की गोली मारकर हत्या करने वाले चौथे आरोपी चाबरी कॉलोनी जींद निवासी अक्षय को पुलिस ने काॅलोनी से ही काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिटी थाना जींद प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि 1 फरवरी 2018 को शराब ठेके के कारिंदे की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को काबू कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने चौथे आरोपी अक्षय को सोमवार रात को चाबरी काॅलोनी से काबू कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...