खरकरामजी में दो पक्षों में विवाद, पिता-पुत्र घायल
खरकरामजी गांव में 14 अप्रैल को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पिता-पुत्रों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खरकरामजी गांव निवासी रवि सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की रात को उसका लड़का लावारिस पशुओं को देखकर वापस आ रहा था। इस दौरान गांव के ही शमशेर ने उसके बेटे अशोक के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। आवाज सुनकर वह अपने लड़के के साथ संदीप आए तो दूसरी तरफ से शमशेर अपने दोनों बेटे अंकित व विश्वास के साथ हथियार लेकर पहुंच गए और उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इसमें उसके सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे वह बेसुध हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने अंकित, विश्वास तथा शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।