घर का ताला तोड़ नकदी और जेवरात चोरी
जींद | उचाना कलां भौंगरा रोड स्थित एक घर से अज्ञात लोगों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उचाना कलां भौंगरा रोड निवासी राजेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल को उसका परिवार निजी कार्य से उचाना अनाज मंडी में गया हुआ था। शाम को जब वापस आए तो देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। जब अंदर रखी अलमारी को चेक किया तो उसमें से सोने-चांदी के जेवरात तथा नौ हजार रुपये की नकदी गायब था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।