पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कई गांवों का दौरा

संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कई गांवों का दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रत्येक गांव की गेहूं, सरसों, चना फसल की औसत पैदावार निर्धारण के लिए विभाग द्वारा फसल कटाई प्रयोग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक आर एस चहल ने जिले के कई गांवों का दौरा किया। वे शाहपुर, चांदपुर, नगूरां, गतौली, सफा खेडी, दबलैन, फरैण कलां आदि गांवों में जाकर गेहूं, चना, सरसों व जौ फसल की कटाई प्रयोगों का मौके पर चयनित खेत के अनुसार निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों व विभाग के अधिकारियों बातचीत की और गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष फसल की पैदावार के बारे में जानकारी ली। इस निरीक्षण कार्य के दौरान उप निदेशक कृषि सुरेंद्र सिंह मलिक, उपमंडल कृषि अधिकारी व सहायक सांख्यिकी अधिकारी तथा बजाज एलान्ज बीमा कंपनी के अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...