पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पार्किंग से खेतों में लगी आग, निडाना गांव में जले 40 एकड़ गेहूं के फाने

स्पार्किंग से खेतों में लगी आग, निडाना गांव में जले 40 एकड़ गेहूं के फाने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना| क्षेत्र के गांव निडाना के खेतों में आग लगने से 40 एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। जुलाना और जींद की फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। निडाना निवासी बजे सिंह अपने खेत में गेहूं के फानों से रीपर से तूड़ी बना रहा था अचानक रीपर से चिंगारी उठकर खेतों में जा गिरी और आग फैल गई। सूचना पाकर जुलाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। फिर जींद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से बजे सिंह के 2 एकड़, कप्तान के 3 एकड़, सेवा सिंह के 2 एकड़, राजबीर के 2 एकड़, सतबीर के 4 एकड़, रलदू के 3 एकड़, दिनेश के 2 एकड़, जागेराम की 1 एकड़, रामपाल के 5 एकड़, राममेहर के 3 एकड़ प्रवीन के 2 एकड गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। वहीं दूसरी और किलाजफरगढ़ गांव में चिता से चिंगारी उड़कर झाड़ियों में जा लगी। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पाया गया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पास में ही गेहूं की फसल खड़ी थी।

खबरें और भी हैं...