विवाहिता से मारपीट करने पर पति समेत दो पर केस दर्ज
जींद| कंडेला निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, देवर व सास पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। कंडेला निवासी सुनीता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका पति, देवर व सास उसके साथ मारपीट करते हैं और हर बात पर तंग किया जाता है। इससे तंग होकर वह कुछ दिन पहले अपने मायके कलौदा कलां गांव चली गई थी, लेकिन पंचायत ने उसे वापस ससुराल भिजवा दिया। पंचायत में उसके पति व अन्य सदस्यों ने आश्वासन दिया कि अब उसे कोई तंग नहीं करेगा, लेकिन यहां आने के बाद दोबारा से उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे अपनी जान का खतरा है। पुलिस ने पति अनिल सहित देवर व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।