जीवन में अच्छा वक्ता होना बहुत जरूरी : सुखपाल
जेसीआई जींद क्लासिक संस्था ने मंगलवार को कुशल वक्ता कैसे बने विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों को कुशल वक्ता बनने के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम में पायलट ट्रेनर की भूमिका नेशनल सुखपाल व जॉन ट्रेनर बालकिशन सोनी ने निभाई। उन्होंने अच्छा वक्ता बनने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे जुड़ी सारी जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालमुकुंद भोला, रमेश सिंगला, रवि अरोड़ा, प्रधान सुमित माटा, लकी ढींगड़ा, कविता चावला, सुनील अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष विजय चुघ, एकता अरोड़ा, सुनील वर्मा, रिधम अरोड़ा, मनोज हसीजा, संजीव चावला, रितु अरोड़ा, देव चुघ, सुनील पटपटिया, किरण अरोड़ा, अमित चावला, महेंद्र भोला, रेनू कालड़ा व ज्योति मेहंदीरत्ता मौजूद रहे।