जींद | आरक्षण देने, जेल में बंद युवाओं को बाहर निकालने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के सामने चल रहा अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता डॉ. दलबीर बीबीपुर ने की। इस दौरान जिला प्रधान वीरभान ढुल व कंडेला खाप नेता ईश्वर सिंह कंडेला ने कहा कि 24 मई को अध्यक्ष मंडल हरियाणा की कार्यकारिणी की बैठक धरना स्थल पर आयोजित की होगी। इसमें 30 मई को होने वाले प्रदर्शन बारे विस्तार से चर्चा की जाएगी।राज सिंह धनाना व टेकराम ढांडा ने कहा कि यशपाल मलिक बौखला कर जाटों को बहकाने का कार्य कर रहे हैं। जिसका उद्देश्य आंदोलन के नाम सिर्फ चंदा हड़पना है। धरने पर धमतान तपा के प्रधान रंगीराम नैन पहुंचे और 30 मई के प्रदर्शन में पूर्ण समर्थन करने का आश्वासन दिया।