पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकाउंट में वेतन डालने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

अकाउंट में वेतन डालने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. लघु सचिवालय में मांगों को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | जींद

पंचायत के खाते में वेतन आने के विरोध में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने डीसी अमित खत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि उनका वेतन पंचायत खाते के बजाए उनके खाते में डाला जाए। जिस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को जिला प्रधान संजय अठवाल के नेतृत्व में कई ग्रामीण सफाई कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगभग 8 साल से ग्रामीण सफाई कर्मियों के बैंक खाते खुलवाए गए थे और उनका वेतन सीधा उनके खाते में डाल दिया जाता था। इससे सफाई कर्मियों को परेशानी नहीं होती थी, लेकिन अब प्रशासन उनका वेतन पंचायत के माध्यम से देना चाहता है।

उन्होंने कहा कि पंचायत के माध्यम से उनको वेतन लेने में काफी दिक्कतें आएंगी। उन्होंने डीसी से गुहार लगाई है कि उनका वेतन पंचायतों के माध्यम के बजाए उनके खातों में आए, ताकि उनको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...