जींद. प्रशासन के कहने पर गोहाना रोड पर कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे ठेकेदारों के कर्मचारियों का विरोध करते हुए लगभग 15 सफाई कर्मचारी वाहनों के सामने लेट गए और सुएं मारकर कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर को पंक्चर कर दिया। घटना के दस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विरोध करने वाले कर्मचारी वहां से जा चुके थे। देर रात तक एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, डीएसपी पवन कुमार व भाजपा नेता जवाहर सैनी डीसी आवास के सामने डटे हुए रहे।