पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर माह सरकारी स्कूलों में अटेंडेंस का निकाला जाएगा टॉप टेन

हर माह सरकारी स्कूलों में अटेंडेंस का निकाला जाएगा टॉप-टेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में बच्चों की ज्यादा से ज्यादा अटेंंडेंस हो, इसके लिए जींद जिला प्रशासन मंगलवार से एक नई शुरुआत करने जा रहा है। प्रशासन ने शिक्षा अधिकारियों से मिलकर फैसला लिया है कि अब हर साल जिस तरह स्कूल में पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को टॉप-टेन निकाला जाता है। इसी तरह से कक्षा में ज्यादा से ज्यादा हाजिर व गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों का हर महीने टॉप-टेन निकालकर कक्षा में लगाया जाएगा।

साल के अंत में स्कूल में प्रत्येक कक्षा से हाजिरी में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों के पेरेंट्स को बुलाया जाएगा और इस दौरान विद्यार्थी को प्रार्थना सभा में प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ताकि इससे कम हाजिर रहने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावक जागरूक हों और उनमें भी कंपीटिशन की भावना जागरूक हो। इसी मुहिम के तहत जिला प्रशासन मंगलवार को जींद सब डिवीजन यानि जींद, जुलाना व अलेवा ब्लॉक के करीब 3500 विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहा है। इस दौरान दूसरी से बारहवीं कक्षा तक हर क्लास से हाजिरी में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।

बेहतर रिजल्ट लाने का प्रयास

प्रशासन 350 स्कूलों में हाजिरी में पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाले 3500 विद्यार्थियों को करेगा सम्मानित

जींद. बच्चों को बांटे जाने वाले प्रशंसा पत्रों को देखते एसडीएम वीरेंद्र सहरावत व साथ में मौजूद बीईओ राजबीर श्योराण। फोटो | भास्कर

प्रशासनिक व शिक्षा अधिकारी पहुंचेंगे प्रार्थना सभा में

स्कूल में हाजिरी में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित करने के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारी जिनमें डीसी, एसपी, एडीसी, एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी मंगलवार सुबह विभिन्न स्कूलों की प्रार्थना सभा में पहुंचेंगे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल में ज्यादा से ज्यादा हाजिर रहने से क्या फायदा होंगे, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों ने कैसे सफलता हासिल की है इसके बारे में भी दूसरे बच्चों को बताया जाएगा।

स्कूलों में बच्चों की हाजिरी ही नहीं होगी तो बेहतर रिजल्ट कैसे आएगा : सहरावत

शिक्षा विभाग के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर एवं एसडीएम वीरेंद्र सहरावत का कहना है कि सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान यह सामने आया है कि कक्षाओं में बच्चों की हाजिरी काफी कम होती है। टीचर की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। लेकिन बच्चों की हाजिरी के लिए कोई ऐसा प्रावधान फिलहाल नहीं है। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों की स्कूल में हाजिरी सुनिश्चित हो सके। जब बच्चे की हाजिरी स्कूल में कम होगी तो उसका पढ़ाई का स्तर भी अच्छा नहीं होगा। टीचर से जब विद्यार्थी का आमना-सामना ही कम होगा तो फिर बेहतर रिजल्ट नहीं आ सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों व उनके अभिभावकों में कंपीटिशन भावना पैदा हो, प्रशासन ने शिक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर स्कूल में हर कक्षा से हाजिरी में प्रथम-द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसके बाद हर साल स्कूल में हाजिरी का टॉप-टेन निकाला जाएगा। ताकि अध्यापक व अभिभावक दोनों को यह पता चल सके, कौन विद्यार्थी कक्षा में कितना उपस्थित रहता है।

खबरें और भी हैं...