जींद | भारत विकास परिषद जयंती शाखा का शपथ ग्रहण समारोह एक होटल में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने शिरकत की। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष केके अरोड़ा ने की। इस समारोह में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद सहवाग विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह में अमित गर्ग को आगामी तीन वर्ष के लिए जयंती शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने संस्था के लिए तन, मन, धन से काम करने की शपथ ली। समारोह में अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जिंदल ने अपने तीन साल के कार्यकाल की पूरी जानकारी दी। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमेश मित्तल, मुकेश मित्तल, अशोक कुमार, पवन गर्ग, सुरेश अग्रवाल, ईश्वर मलिक, रामबिलास गोयल, शीबू जिंदल, अमित सैनी, महावीर कंप्यूटर, सोमनाथ गोयल, सुनील जैन, राजेश गर्ग, अनिल गर्ग, अनिल सैनी, अरूण गर्ग, दिनेश गर्ग, दर्शन गर्ग, महेश बंसल, रमेश सिंघल, राजकुमार, जतिन जिंदल, विकास गोयल, संगीता शर्मा, संदीप धारीवाल मौजूद रहे।