पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससी एसटी एक्ट में किए बदलाव के विरोध में वाल्मीकि यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन

एससी-एसटी एक्ट में किए बदलाव के विरोध में वाल्मीकि यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. एसडीएम वीरेंद्र सहरावत को ज्ञापन सौंपते वाल्मीकि यूथ ब्रिगेड के सदस्य।

भास्कर न्यूज | जींद

वाल्मीकि यूथ ब्रिगेड ने एससी-एसटी एक्ट में हुए बदलाव के विरोध में सोमवार को लघु सचिवालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। उसके बाद प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम वीरेंद्र सहरावत को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिला संयोजक जसवंत कंडेला ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में जो बदलाव किए गए हैं। उससे एससी-एसटी एक्ट बहुत ही कमजोर हो गया है। दलित समाज पर पहले ही बहुत अत्याचार हो रहे थे, लेकिन अब एसटी-एसटी एक्ट कमजोर होने से अत्याचारों में और इजाफा होगा। इस मौके पर राज्य संयोजक अश्विनी घिलौड, वाल्मीकि सभा की जिला अध्यक्ष अंजन अठवाल, जिला सचिव अंकुर टांक, प्रवीण कंडेला, संदीप राणा, रजनी बाला, मंजूबाला, अभिमन्यु, अनिल निर्जन, विजय, आशीष, राजेश, अमन मिर्चपुर, जीवन सिंह, मंजीत निर्जन, अनिल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...