पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों ने ड्राइवर से की मारपीट, पटियाला चौक पर बस खड़ी कर लगाया 1 घंटे जाम

छात्रों ने ड्राइवर से की मारपीट, पटियाला चौक पर बस खड़ी कर लगाया 1 घंटे जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद से लुधियाना जा रही जींद डिपो के बस चालक तथा परिचालक के साथ सोमवार सुबह छात्रों ने मारपीट की। इसके विरोध में ड्राइवर ने पटियाला चौक के पास जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस खड़ी कर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर सिटी एसएचओ जगबीर सिंह व पटियाला चौकी इंचार्ज यशबीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर को छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे जाम खुलवाया। पुलिस ने ड्राइवर अजय की शिकायत पर अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ड्राइवर अजय परिचालक शिवशंकर बस अड्डा से लुधियाना के लिए रवाना हुआ। पटियाला चौक से निकलते ही बस में सवार छात्रों ने शोर मचाकर कर बस को रुकवा लिया और ड्राइवर अजय के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। परिचालक शिवशंकर ने छुड़वाने की कोशिश की गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट कर छात्र फरार भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसएचओ जगबीर सिंह, पटियाला चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगभग एक घंटा लगा रहा, जिससे आने-जाने वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



जींद. पटियाला चौक पर जाम के दौरान रोडवेज बस ड्राइवर को समझाते सिटी एसएचओ जगबीर सिंह

खबरें और भी हैं...