जींद | खोखरी में कई माह से राशन न मिलने पर सोमवार को महिलाएं लघु सचिवालय पहुंची और नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। सरपंच रामराजी के नेतृत्व में डीएफएससी कार्यालय में जा पहुंची महिलाओं ने कहा कि गांव गांव के कुछ परिवार ऐसे हैं जिनको काफी समय से राशन नहीं मिला है। महिला बीरमती, सीता, सुशीला, संतोष, बबीता, संतोष, रीना, निर्मला व बीना ने बताया कि वह कई बार इसी मामले को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। अभी तक राशन कार्ड भी नहीं बने हैं। डीएफएसई राजेश कुमार आर्य ने आश्वासन दिया कि यदि डिपो संचालक राशन नहीं दे रहा है तो उसकी जांच की जाएगी।