- Hindi News
- National
- विद्यार्थियों का स्कूल में आने का उद्देश्य शिक्षा के साथ विभिन्न पहलुओं को भी सीखना है : भार्गव
विद्यार्थियों का स्कूल में आने का उद्देश्य शिक्षा के साथ विभिन्न पहलुओं को भी सीखना है : भार्गव
जींद | आधारशिला पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल केके भार्गव ने बताया कि विद्यार्थियों का स्कूल में आने का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के विभिन्न पहलुओं को भी सीखना होता है। हमारे आस-पास जितनी भी वस्तुएं और गतिविधियां होती हैं वे सभी हमें सिखाती हैं। बस हमें अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। इस दौरान कक्षा 5 से 10 तक के सभी विद्यार्थियों को बाल अपराध विषय पर एक फिल्म दिखाई गई। इसमें छात्रों को बाल अपराध का शिकार न होने और उससे सचेत रहने के बारे में बताया गया। निदेशिका अंजू सिहाग ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों में जागरूकता का विकास होता है।