जींद. प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना करते भाजपा नेता जसमेर रजाना।
भास्कर न्यूज | जींद
मोदी फोर पीएम के प्रदेश संयोजक व युवा भाजपा नेता जसमेर रजाना ने सोमवार को डीआरडीए से सफीदों विधानसभा के लिए प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ सफीदों विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाएगा और सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएगा।
जसमेर रजाना ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने साढ़े तीन साल में जो विकास कार्य किए हैं और योजनाएं प्रदेश के गरीब, मजदूर, पिछड़ा, व्यापारी, कर्मचारी, किसान के लिए लागू की हैं। जैसे म्हारा गांव-जगमग गांव, थारी पेंशन-थारे पास, महिला सुरक्षा, हर खेत को पानी योजना, कर्मचारियों की ट्रांसफर नीति, किसान योजना, बेटियों की शिक्षा योजना, पीडीएस सिस्टम, नौकरियों में पारदर्शिता, उज्ज्वला योजना व अंत्योदय भवन योजना आदि कई ऐसी योजनाएं हैं, जो गांवों व शहर में जन जन तक इस रथ द्वारा प्रचार के माध्यम से पहुंचाई जाएंगी। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंंद्र पहल, जिला उपाध्यक्ष रामजुआरी शर्मा, मनोज जांगड़ा, शिल्क पिंडारा, अशोक रेढू मनोहरपुर, अनूप जागलान, अजीत, कुलदीप, संदीप, वीरेंद्र, गौरव, अज्जू जामनी, विजय, सतीश, रमेश मौजूद रहे।