पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 50 युवाओं ने किया रक्तदान

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 50 युवाओं ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते प्रमोद सहवाग।

भास्कर न्यूज | जींद

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत र| राजीव गांधी के 27वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रमोद सहवाग ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन देश के सैनिकों के लिए किया गया है। राजीव गांधी देश के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। उनके आदर्श, उच्च विचार, मिलनसार स्वभाव और दूरदर्शी सोच के कारण आज भारत दुनिया में आईटी शक्ति बन पाया है। अंत में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को नमन करते हुए उनके दिखाए देश सेवा के मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर मंजीत सैनी, सुमेर पहलवान, विनोद सिंगला, सतीश सरपंच, अजमेर रेढू, महिला विंग प्रधान गायत्री देवी, सौरभ भटनागर, डॉ. स्नेहलता, प्रदीप कुंडू, श्याम भोला, मयंक गर्ग, हरपाल अलेवा, सुशीला ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, अरविंद लाठर, बाला शर्मा, बलराज कंडेला, अंकित अग्रवाल, विकास आहलयाण, जितेंद्र कुहाड़, अशोक लोहचब, हन्नी जैन, रामफल दहिया, विकास पोड़िया, सुमित ढाठरथ, अशोक कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...