प्रोफेसर एग्रीकल्चर फार्म हाउस के नजदीक पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बिरौली निवासी अजमेर ने पुलिस शिकायत में बताया कि 19 मई की शाम को वह अपनी बाइक पर जींद से गांव जा रहा था। उसका भाई सुरेंद्र व रामबीर दूसरी बाइक पर आगे जा रहे थे। जब वे प्रोफेसर एग्रीकल्चर फार्म हाउस के पास पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप ने उसके भाई सुरेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सुरेंद्र व रामबीर घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां सुरेंद्र ने इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक बिरौली निवासी सुरेंद्र उर्फ सीली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।