जींद | गोहाना रोड पर दो लोगों ने ट्रैक्टर चालक को शराब पिलाकर उसका ट्रैक्टर, मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया।
भैराखेड़ा गांव निवासी कमल ने पुलिस शिकायत में बताया कि 17 मई की रात को वह जींद से अपने गांव भैराखेड़ा जा रहा था। रास्ते में निडानी के पास उसे दो युवक मिले। एक व्यक्ति पड़ाना गांव तथा दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उन्होंने उसे शराब पिलाकर उसका ट्रैक्टर, मोबाइल फोन व पर्स ले गए। पर्स में 16 हजार 600 रुपए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में जामनी चौक से उत्तर प्रदेश के सहारपुर जिले के जाहनखेड़ा हाल पड़ाना निवासी शुभम को गिरफ्तार किया है, जबकि पड़ाना निवासी दीपक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।