हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका के 103 विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। प्रिंसिपल सुधा शर्मा व प्रबंधक वजीर ढांडा ने बताया कि छात्रा गर्विता शर्मा ने विज्ञान संकाय में 485 अंक लेकर स्कूल में प्रथम, खुशबू ने 478 अंक लेकर दूसरा व तन्नू ने 468 अंकों के साथ तीसरा स्थान व काजल ने 464 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही। कला संकाय की छात्रा रूबी ने 469 अंक, रेनू ने 464 अंक, नवीन ने 463 अंक, अजय व सोनू ने 449 अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में नसीब प्रथम, अंजू द्वितीय, अनुज तृतीय स्थान पर रहे।
प्रीति 472 अंक लेकर स्कूल में प्रथम
बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सीनियर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। निदेशक प्रदीप गिल ने बताया कि कला संकाय में छात्रा प्रीति ने 472 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका 454 अंक लेकर दूसरे स्थान व पवित्र 449 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। लोक प्रशासन में तीन विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में सविता ने 432 अंक लिए। कुल 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
छात्रा गर्विता