जींद | अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक रविवार को चौड़ी गली स्थित युवा नेता बजरंग सिंगला के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजकुमार गोयल ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा पेश किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस मौके पर रामधन जैन, सावर गर्ग, दीवान शेर, पवन बंसल, मनोज गुप्ता, नरेश अग्रवाल, बजरंग सिंगला, सुभाष गर्ग, सुनील गोयल, तरसेम गोयल, जयभगवान सिंगला मौजूद रहे।