जींद | अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल का लघु सचिवालय के सामने चल रहा धरना 14वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान वीरभान ढुल ने की।
इस दौरान भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि यशपाल मलिक मुख्य मुद्दे से हटकर जाटों को उकसाने व बहकाने का षड्यंत्र रच रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आंदोलन के नाम चंदा हड़पना है। यशपाल मलिक व उसके सहयोगियों का सरकार से सौदेबाजी करके और आंदोलन के चंदे का गबन करने पर जेल जाना सुनिश्चित है। यदि मलिक जाट समाज के हितैषी हैं तो वे तुरंत जंतर-मंतर पर आमरण शुरू करें, जिससे उनकी सच्चाई का पता चल जाएगा लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। इस मौके पर ओमसिंह व पालाराम बीबीपुर, बलवान मलिक, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह जागलान, पार्षद बिजेंद्र सिंह रेढू, माजरा खाप नेता जयनारायण जिलेदार, बारूराम खर्ब, नानूराम जागलान, ईश्वर कंडेला, टेकराम ढांडा, प्रो. बलवान, राजेंद्र सैनी, होशियार गिल, राज सिंह धनाना, दलबीर बीबीपुर मौजूद रहे।