पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को प्रदर्शन

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ ने रविवार को नेशनल पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना दिया। इसके बाद जिला प्रधान रामफ ल दलाल की अगुवाई में रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास का घेराव किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला प्रधान रामफल दलाल व सचिव राजेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा देश में दोहरा कानून लागू करके वर्षों तक सेवा देने वाले वाले कर्मचारियों को अंशदायी पेंशन स्कीम के दायरे में लेकर पेंशन स्कीम के नाम पर काटे गए पैसे पूंजीपतियों के हवाले करके बुढ़ापे का सहारा छीन रही है। दूसरी ओर सांसदों व विधायकों को एक बार शपथ लेने के बाद आजीवन पेंशन व अन्य सुविधाएं दी जा रही है। यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली व 1996 से पूर्व की एक्सग्रेसिया स्कीम सहित अन्य मांगों पर अमल नहीं किया गया तो 17 जून को सभी कर्मचारियों का रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा और 27 जुलाई को प्रदेशभर के कर्मचारी जेल भरो आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि एक से आठ जुलाई तक सभी मंत्रियो एवं विधायकों को मांगपत्र देकर अनुरोध किया जाएगा और 10 जुलाई से विधान सभा सत्र तक जन सेवाओं एवं रोजगार की रक्षा और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गांव एवं शहरों में जन सभाएं की जाएगी।

जींद. पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।

बिजली कर्मचारी कल दो घंटे तक जताएंगे रोष

अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नप सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में 22 मई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और 25 मई को प्रदेश के बिजली कर्मचारी दो घंटे प्रदर्शन करके सफाई कर्मियों की मांगों को लागू करने की अपील करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य सुनीता कालीरमण, प्रदीप शर्मा, सतीश शर्मा, धर्मबीर भंभेवा, साधुराम, ईश्वर ठाकुर, सुशील कुमार, सुरेश राठी, विक्रम सिंह, भूपसिंह वर्मा, संदीप पुनिया, संजय सैन अनिल कुमार, राजपाल, दिलबाग खटकड, मनजीत पिल्लूखेड़ा, रोहित बलहारा, दीपक रेढू, प्रेमसिंह रोहिला मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...