पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलितों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन कर जताया रोष

दलितों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन कर जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन करते दलित समाज के लोग।

जींद | सरकार द्वारा घोषणा करने के बाद भी मांगें पूरी न होने के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर दलितों का धरना सौवें दिन जारी रहा। रविवार को सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सैकड़ों दलितों ने शहर में प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।

दलित जॉइंट एक्शन कमेटी के सदस्य एडवोकेट रजत कल्सन ने कहा कि सरकार की बेशर्मी की हद हो चुकी है दलितों को अपनी जायज मांगों के लिए सौ दिन तक धरने पर बैठना पड़ रहा है। जबकि यह मांगें पूरी करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है इसके बावजूद सरकार अपना दलितों की जायज मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 27 मई तक उनकी मांगें पूरी नहीं की तो दलित समाज दिल्ली कूच करेगा और वहां जाकर धर्म परिवर्तन करेगा। 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे दिनेश खापड़ व 50 वर्षीय पिरथी सिंह ने कहा कि सरकार की दलित विरोधी मानसिकता के चलते दलितों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। दलितों ने प्रदर्शन के दौरान रानी तालाब पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस मौके पर अजय भंभेवा, सुधीर शास्त्री, रामदास अंबेडकर, अशोक भोला, विजय बोध, रवींद्र सरोहा, मंजीत चौपड़ा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...