पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘हडवारा न हटने के विरोध में कॉलोनीवासी सीएम के रोड शो का मृत पशु डालकर करेंगे स्वागत’

‘हडवारा न हटने के विरोध में कॉलोनीवासी सीएम के रोड शो का मृत पशु डालकर करेंगे स्वागत’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी रोड पर बने हडवारे को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर ग्रामीणों व शहरवासियों का चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने पर फैसला लिया कि 26 मई को मुख्यमंत्री के जींद रोड शो के दौरान उनका मृत पशुओं से स्वागत किया जाएगा।

हडवारा हटाओ संघर्ष समिति के प्रधान राजा सैनी, नरेंद्र दलाल, कर्मपाल ढुल, मास्टर सुशील शर्मा, सुरेश सैनी, मास्टर सुनील, राकेश सैनी, राजू घिमाना, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान संदीप रूपगढ़, बलजीत ईंटल ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से जिस बीमारी भरी हवा में वे रह रहे हैं, उससे निजात पाने के लिए आंदोलन शुरू किया है, लेकिन वे छह दिनों से वे धरने पर बैठे हैं लेकिन आज तक प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। जिसके विरोध में वे मुख्यमंत्री के रोड शो में मृत पशुओं को फेंककर अहसास कराएंगे कि इनकी दुर्गंध को सहना किसी बड़े नरक से कम नहीं है। वे इतने सालों से इस नरक को झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हडवारे के नजदीक बसे हुए गांव और कॉलोनी के लोग सुबह-शाम ठीक से खाना भी नहीं खा सकते। हर समय कॉलोनियों व गांवों में मृत पशुओं की दुर्गंध फैली रहती है, जिससे जीना दूभर हो गया है। बुजुर्गों व बच्चों पर इसका ज्यादा दुष्प्रभाव हो रहा है। गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

जींद. हांसी रोड पर हडवारा हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे कई कॉलोनी के लोग।

पार्षदों ने सहयोग नहीं किया तो चुनाव में होगा विरोध

जलालपुरा, ईक्कस, जलालपुरा कलां, शहर की नेताजी कॉलोनी और आसपास प्रभावित इलाके के लोगों ने फैसला किया है कि जींद शहर के जो पार्षद प्रधान को समर्थन दे रहे हैं वे अपने हाथ पीछे खींच लें। अन्यथा मजबूरीवश प्रभावित लोग नगर परिषद के चुनाव में उन पार्षदों का विरोध करेंगे। अगर पार्षद नप प्रधान को सही फैसला लेेने के लिए तैयार करते हैं तो उनका स्वागत है, अन्यथा वे आने वाले चुनाव में विरोध किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...