पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर्स की मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो 18, 22 व 30 जून को करेंगे प्रदर्शन

पेंशनर्स की मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो 18, 22 व 30 जून को करेंगे प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | ऑल हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित रामाकृष्णा मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जेपी गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने नई पेंशन नीति 10 जनवरी को लागू की है। इसकी सभी विसंगतियां दूर हो गई हैं। इसलिए सभी पेंशनर्स अपने-अपने विभाग कार्यालयों में फार्म जमा करवाएं, ताकि आगामी कार्रवाई पूरी करके नई पेंशन नीति लागू हो सके। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पंजाब पैटर्न पर 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर पांच, दस व 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ाई जाए, कैशलेस सुविधा सभी बीमारियों पर लागू की जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो 18 जून, 22 जून व 30 जून को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रामरतन, रामफल शर्मा, एसपी सिंगला, आरसी नैन, रामचंद्र शर्मा, बीबी गोयल, राजकुमार, जगदीश चंद्र, फूलकुमार, सोमदत्त शर्मा, जोरा सिंह, सूबेसिंह, वेदसिंह सैनी, कुंदनलाल, आरएन तायल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...