नरवाना | हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर गोस्वामी नरवाना की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से गोस्वामी समाज जिला जींद का चुनाव विश्वकर्मा धर्मशाला में हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से डाॅ. ईश्वर गोस्वामी को जिला प्रधान, तरसेम गिरी नरवाना को जिला जींद का सचिव, मास्टर बिरखा राम को जींद जिले का कैशियर, राम प्रकाश पुरी बिधराना को उप प्रधान, विक्रम पुरी बिधराना को युवा प्रधान नियुक्त किया गया। शमशेर गोस्वामी नरवाना ने बताया कि रविवार को अंबाला, करनाल, झज्जर का भी सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है। हरियाणा गोस्वामी समाज का चुनाव 24 जून को गोस्वामी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में करवाया जाएगा।