पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला से अश्लील हरकत व मारपीट करने पर 6 लोगों पर केस

महिला से अश्लील हरकत व मारपीट करने पर 6 लोगों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | बिरौली में दूध देने जा रही महिला से अश्लील हरकत करने और महिला के परिजनों से मारपीट करने पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी बलजीत, कुलदीप, राकेश, बोबला, कृष्ण, सरूपा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिरौली निवासी एक महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि 14 मई को सुबह वह अपने पुराने घर से दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान बलजीत व कुलदीप ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उनके परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए जो उसे खींचकर बुरी नीयत से उनके मकान में ले जाने लगे। इस दौरान बलजीत परिवार के लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। बचाव में शोर मचाए जाने पर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जिस पर बलजीत व उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने उन्हें हमलावरों की चंगुल से छुड़ाया।

खबरें और भी हैं...