पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा निदेशालय ने जारी किए डिजिटल सिग्नेचर अब अध्यापकों का नहीं रुकेगा मासिक वेतन

शिक्षा निदेशालय ने जारी किए डिजिटल सिग्नेचर अब अध्यापकों का नहीं रुकेगा मासिक वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जिनको डिजिटल सिग्नेचर की वजह से वेेतन लेने में परेशानी हुई थी और पिछले दिनों डिजिटल सिग्नेचर न होने से दो माह का वेतन अटक गया था। अब शिक्षा निदेशालय ने डीईओ को डिजिटल सिग्नेचर (डोंगल) भेज दिया है। अब जल्द ही डीईओ द्वारा मुख्याध्यापकों व प्रिंसिपल को डोंगल भेज दिया जाएगा। इससे अध्यापकों को वेतन मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

निदेशालय ने डीईओ को 14 मई को मेल के माध्यम से निर्देश जारी किए हैं कि अध्यापकों को वेतन लेने में आनी वाली परेशानी को दूर किया जाए और अध्यापकों को समय पर वेतन दिलाया जाए। निदेशालय ने 14 मई को हिसार, यमुनानगर, जींद, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, गुड़गांव, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, करनाल जिला के डिजिटल सिग्नेचर तैयार कर दिए हैं। 15 मई को निदेशालय से सभी डीईओ को दिए जाएंगे और उसके बाद डीईओ द्वारा जिले में बांट दिए जाएंगे।

डिजिटल सिग्नेचर की वजह से लगभग 5 हजार कर्मचारियों का मार्च-अप्रैल का अटका था वेतन

5 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा

डिजिटल सिग्नेचर की वजह से शिक्षा विभाग के लगभग 5 हजार कर्मचारियों को वेतन लेने में दिक्कत हुई। मार्च-अप्रैल का वेतन डिजिटल सिग्नेचर की वजह से कई दिन अटका रहा। कर्मचारी संगठनों ने भी कई बार डीईओ से शिकायत की। उन्होंने कई बार धरना-प्रदर्शन कर वेतन दिलाने की मांग की गई, लेकिन अब डिजिटल सिग्नेचर जारी होने से वेतन लेेने में आने वाली परेशानी खत्म हो गई है।

जिले में जल्द बांटे जाएंगे डिजिटल सिग्नेचर

निदेशालय की ओर से ई-मेल के माध्यम संदेश आया है कि उनके जिले के डिजिटल सिग्नेचर (डोंगल) तैयार हो गए हैं। मंगलवार को निदेशालय से डिजिटल सिग्नेचर लाए जा चुके हैं। अब विभाग के कर्मचारियों को डिजिटल सिग्नेचर की वजह से वेतन लेने में परेशानी नहीं होगी। डिजिटल सिग्नेचरों को जल्द ही जिले के मुख्याध्यापकों, प्रिंसिपलों को वितरित कर दिए जाएंगे।\\\' -विजयलक्ष्मी, डीईओ, जींद।

खबरें और भी हैं...