पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावर फेल होने से कुरुक्षेत्र दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रद्द, डेली पैसेंजर्स को हुई परेशानी

पावर फेल होने से कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रद्द, डेली पैसेंजर्स को हुई परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. डीएमयू रद्द होने से जंक्शन पर लगी यात्रियों की भीड़।

यात्रियों को बसों में करना पड़ा महंगा सफर

भास्कर न्यूज | जींद

कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (डीएमयू) की कुरुक्षेत्र में पावर फेल हो गई। इस कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इससे यात्री दफ्तरों व अन्य कार्यालयों में लेट पहुंचे। यात्रियों को जंक्शन पर अगली ट्रेन के लिए लगभग तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लगभग तीन घंटे बाद जनता एक्सप्रेस से अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा।

मंगलवार सुबह 7: 40 बजे आने वाली 74014 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (डीएमयू) रद्द हो गई। जब ट्रेन सात बजकर 40 मिनट होने के बाद भी नहीं आई तो यात्रियों ने पूछताछ से मालूम किया तो पता चला कि डीएमयू ट्रेन रद्द कर दी गई है। इससे जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई और उनको बस स्टैंड से बसों व अन्य प्राइवेट वाहनों में महंगा सफर करना पड़ा।

पावर फेल होने से हुई रद्द : स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव का कहना है कि कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की सुबह कुरुक्षेत्र में ही पावर फेल हो गई थी। इस कारण डीएमयू को रद्द किया गया है। ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी तो हुई है, क्योंकि दिल्ली के लिए उस समय काफी देर बाद ट्रेन है।

ऑफिस जाना था, हो गया लेट : डाॅ. शिवम

मैं सुबह डीएमयू के समय से 15 मिनट पहले ही जंक्शन पर आ गया था। यहां आकर पता चला कि डीएमयू किन्हीं कारणों से रद्द कर दी है। अब दो घंटे बाद ही ट्रेन है। उसी ट्रेन में ऑफिस जाना पड़ेगा। आज ऑफिस के लिए लेट हो गया।\\\' -डॉ. शिवम गांधी, यात्री

बस से जाना पड़ेगा : दिनेश

मुझे रोहतक जाना था। ट्रेन के रद्द होने का पता जंक्शन पर आकर ही पता लगा। अब बस स्टैंड जाने के लिए किराया देना पड़ेगा और उसके बाद बस में ज्यादा किराया देकर रोहतक जाना पड़ेगा और जाने में परेशानी भी होगी।\\\' -दिनेश शर्मा, यात्री

खबरें और भी हैं...