भाजपा ने जाट समाज से किया छलावा : ईश्वर
जींद | आरक्षण देने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के सामने चल रहा अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता भरत सिंह बेनीवाल व राज सिंह धनाना ने की। धरने पर फैसला लिया गया कि यदि सरकार ने जाटों की मांगों का निपटारा 25 मई तक नहीं किया तो 30 मई को लघु सचिवालय के सामने रोष प्रदर्शन कर सरकार के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके बाद डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
जिला प्रधान वीरभान ढुल व माजरा खाप नेता जयनारायण जिलेदार ने बताया कि भाजपा सरकार ने जाटों समेत छह जातियों के साथ विश्वासघात व वादा खिलाफी की है। जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनाव में भुगतना होगा। बराह बारा खाप के प्रधान कुलदीप सिंह ढांडा तथा माजरा खाप के महासचिव बिजेंद्र फौजी ने अपनी-अपनी खापों का अध्यक्ष मंडल द्वारा दिये जा रहे धरने का समर्थन किया।
प्रवक्ता महेन्द्र सिंह जागलान, किताब सिंह भनवाना व प्यारा ढांडा ने बताया कि अध्यक्ष मंडल का किसी नेतागीरी या चौधर के लिए आंदोलन नहीं है। उनका लक्ष्य तो समाज के हित की लड़ाई लड़ना है। ईश्वर सिंह कंडेला व सतपाल जागलान के बताया कि यशपाल मलिक ने पिछले चुनाव में कहा था कि यूपी की जाट बेल्ट में हम बीजेपी का सुपड़ा साफ कर देंगे और अब बयान देते हैं हमने बीजेपी के सरकार बनवाई व समर्थन किया। उन्होंने यूपी में व प्रदेश के जाट समाज के साथ बहुत बड़ा छलावा किया है। इस मौके पर सोहन लाल बैनीवाल नरवाना, राजसिंह ढिल्लो, सुंदर सिंह यादव, टेकराम ढांडा, इंद्र सिंह श्योकंद, जोरावर सिंह धनाना, गजे सिंह रेढू, रामपाल नंबरदार फरैण, राजेंद्र सैनी, प्रदीप शर्मा, पंडित हवा सिंह धनाना मौजूद रहे।
जींद. लघु सचिवालय के सामने धरने पर रोष प्रकट करते समिति सदस्य।