पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘युवाओं को शहीदों से लेनी चाहिए प्रेरणा’

‘युवाओं को शहीदों से लेनी चाहिए प्रेरणा’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयति जयति हिंदू महान संगठन ने शहीद स्मारक पर मंगलवार को शहीद सुखदेव की जयंती मनाई। सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया।

संयोजक अतुल चौहान ने कहा कि जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सुखदेव बहुत चिंतनशील थे, जो देश में अंग्रेजों द्वारा भारत वासियों पर किये जा रहे अत्याचारों से बहुत व्यथित थे। जिस कारण से वो क्रांतिकारियों के संपर्क में आये और क्रांतिकारी गतिविधियों में हिस्सा लेने लगे। उसके बाद सुखदेव हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन और पंजाब के कुछ क्रांतिकारी संगठनों में शामिल हुए। उन्होंने लाहौर में नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाया और समृद्ध भारत के इतिहास के बारे में बताकर विद्यार्थियों को प्रेरित भी किया। उन्होंने नौजवान भारत सभा की स्थापना भी की। नौजवानों को इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विनय कुमार गोयल, अर्पण बंसल, रोहन सैनी, देवेंद्र बत्रा, मनोज भट्ट, अमित हिंदू, नवदीप गोयल, सोमबीर, जतिन सैनी, वीरेंद्र ढांगी, दीपक सहगल, संदीप कै रखेड़ी, रमेश खेड़ा मौजूद रहे।

शहीद स्मारक पर शहीद सुखदेव की जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक पर शहीद सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जयति जयति हिंदू महान संगठन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...