पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जींद में लगे शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान

जींद में लगे शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगातीं प्रिंसिपल मीनाक्षी सिंगला।

भास्कर न्यूज | जींद

कृष्ण कृपा समिति ने महाराज ज्ञानानंद के जन्मदिन व मोती लाल नेहरु पब्लिक स्कूल की संस्थापक स्व. संतोष आनंद की पुण्यतिथि पर एमएलएन स्कूल में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया। इसमें मुख्य रूप से प्रबंधक अर्चित सिंगला, नरेश सिंगला, उपप्राचार्य रविंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार ने शिरकत की। इस दौरान 100 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान प्राचार्य मीनाक्षी सिंगला ने संतोष आनंद के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रक्तदान से दूसरों की जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान महादान है।

इस मौके पर उपप्राचार्य वीपी शर्मा, विनोद कुमार, अश्वनी सिंगला, रामप्रकाश ग्रोवर, विनोद मित्तल, विजय रेढू, पूजा, राजबाला, सुरेंद्र, कृष्ण वर्मा, अनूप मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...