पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने भट्‌ठा मजदूरों को जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

एसडीएम ने भट्‌ठा मजदूरों को जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. सिविल अस्पताल में लड़कियों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाते एसडीएम वीरेंद्र सहरावत व कर्मवीर सैनी।

जींद | दो महीने से लघु सचिवालय पर मांगों को लेकर चल रहा भट्‌ठा मजदूरों का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। एसडीएम वीरेंद्र सहरावत व हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष कर्मवीर सैनी ने पिछले 12 दिन से भूख हड़ताल पर बैठी दो लड़कियों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई। इससे पहले एसडीएम कार्यालय में भट्‌ठा मजदूरों व भट्‌ठा मालिकों की बैठक हुई, जिनमें मजदूरों की मांगों पर सहमति बन गई और भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष कर्मवीर सैनी ने कहा कि पिछले दो महीने से यहां लघु सचिवालय पर भट्‌ठा मजदूर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। समस्या का समाधान नहीं होने पर 12 दिन पहले मजदूरों की दो बेटियों सरस्वती व पुष्पा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को भट्‌ठा मजूदरों व बीबीपुर गांव स्थित साईं भट्‌ठा मालिकों के बीच बैठक एसडीएम वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में भट्ठा मजदूरों की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया। भट्‌ठा मालिक भट्‌ठा मजदूरों का सभी बकाया वेतन दे देंगे। बैठक में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद एसडीएम ने मेडिकल में दाखिल दोनों लड़कियों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवा दी। इस मौके पर देशराज सरोहा, नरेंद्र सिंहमार एडवोकेट, राजेश गोरिया मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...