पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | दहेज की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता से कुकर्म करने तथा मारपीट करने पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव मोरखी निवासी एक महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की डिमांड करने लगे। डिमांड पूरी न होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

घर से भी निकाल दिया

आखिरकार ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और शादी में उसके परिजनों ने दिया सामान भी अपने पास रख लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ कुकर्म भी किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, देवर, ससुर तथा सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, कुकर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...