सीआरएसयू वीसी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जांचीं व्यवस्था
जींद | सीआरएसयू के संबंधित कॉलेजों में मंगलवार से स्नातक स्तर की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। मंगलवार को पहले दिन लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान सीआरएसयू वीसी प्रो. आरबी सोलंकी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिंदू कन्या कॉलेज के परीक्षा केंद्रों में जाकर व्यवस्था की जांच की। दूसरी ओर कुलसचिव डॉ. राजबीर सिंह ने सीआर किसान कॉलेज जींद के परीक्षा केंद्र का दौरा किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल ने बताया कि जींद जिले में 15 कॉलेजों की द्वितीय सेमेस्टर की स्नातक स्तर की परीक्षाएं सीआरएसयू द्वारा 15 मई से 8 जून तक संचालित करवाई जा रही हैं, जिसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।