- Hindi News
- National
- दालमवाला की विनिता ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
दालमवाला की विनिता ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
जींद. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता विनिता भारद्वाज (बीच में)।
जींद | दालमवाला की विनिता भारद्वाज ने जर्मनी में हुई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। वरिष्ठ नागरिक फोरम के पूर्व अध्यक्ष सूबेदार मेजर इंद्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि 8 से 12 मई तक जर्मनी में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 की एमए साइकोलॉजी की छात्रा विनिता भारद्वाज व पीजीडीसीए के छात्र मुकुंद अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स टीम इवेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने सीरीज-1 में 206.1 अंक हासिल किए। जबकि सीरीज-2 में 208.3 अंक मिले। चौथी सीरिज में 209.2 अंक लेकर पहले स्थान पर रहते हुए विनिता ने क्वालीफाइ राउंड में 420.5 अंक हासिल किए। जबकि मुुकुंद को 411.7 अंक मिले। फाइनल में विनिता और मुकुंद ने 49.7 अंक लेते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। विनिता भारद्वाज के पिता कर्नल सुरेश भारद्वाज मेरठ में सेवारत हैं। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. एके चावला, कर्नल डीके भारद्वाज, कैप्टन केएस गिल, कमांडेंट रमाकांत शर्मा, मनीराम गौड़ ने विनिता भारद्वाज को बधाई दी है।