पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीराधे चरण पादुका सेवा समिति ने वितरित किए 108 तुलसी के पौधे

श्रीराधे चरण पादुका सेवा समिति ने वितरित किए 108 तुलसी के पौधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. श्रीराधे चरण पादुका सेवा समिति के सदस्य लोगों को तुलसी के पौधे बांटते हुए।

जींद | पटियाला चौक स्थित महावीर मंदिर में मंगलवार को श्रीराधे चरण पादुका सेवा समिति की ओर से तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं को तुलसी के 108 पौधे वितरित किए गए और तुलसी की महत्ता के बारे में बताया गया। प्रधान बलदेव राज गिरधर ने कहा कि तुलसी को हमारे घरों में देवी का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी लगाई जाती है उस घर में भगवान वास करते हैं। उपप्रधान राजेश, महासचिव विपिन आहूजा व सलाहकार मुंशीराम आहूजा ने बताया कि आजकल लोगों को इतनी सारी बीमारियां हो रही हैं कि उनके पैसे डॉक्टर और दवा में खर्च हो रहे हैं। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। तुलसी जुकाम, खांसी, बुखार, सूखा रोग, निमोनिया, कब्ज और अतिसार रोगों में असर दिखाती है। गोसेवा संकीर्तन प्रमुख विक्रम ने कहा कि कई वैज्ञानिक शोध तुलसी में उपस्थित गुणों की पुष्टि करते हैं। भारत में पुरातन काल से ही तुलसी के औषधीय गुणों को काफी महत्ता दी जाती है। इस मौके पर खरैंतीलाल, वीरेंद्र गिरधर, जितेंद्र, रवि, प्रिंस, हैप्पी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...